Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Jamshedpur News: बेटे को वापस लाने के लिए एसएसपी के पास पहुंची मां, जबरन शादी कराने का लगाया आरोप

Jamshedpur: जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के घाघीडीह निवासी एक मां अपने 18 वर्षीय बेटे को वापस लाने के लिए पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। बेटे की बरामदगी की मांग को लेकर महिला ने वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। महिला जानकी भूमिज ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे सहजीत भूमिज को एक युवती के परिजनों ने जबरन शादी कराने के उद्देश्य से अपने साथ ले गए हैं। उनका कहना है कि घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी बेटे का कोई पता नहीं चल पाया है।

सामाजिक बैठक के बहाने ले जाने का आरोप
जानकी भूमिज के अनुसार, युवती पक्ष के लोगों ने घाघीडीह गांव में सामाजिक बैठक होने की बात कहकर उनके बेटे सहजीत को बुलाया था। इसके बाद उसे और युवती सिमरन सरदार को अपने साथ ले जाया गया। महिला का आरोप है कि दोनों की जबरन शादी कराने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनका बेटा अभी महज 18 साल का है और कानूनी रूप से विवाह के लिए योग्य नहीं है। वहीं युवती की उम्र 21 वर्ष बताई गई है।

थाने से सहयोग नहीं मिलने का लगाया आरोप
जानकी भूमिज ने आरोप लगाया कि उन्होंने मामले को लेकर बागबेड़ा थाना से भी संपर्क किया, लेकिन उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उनका कहना है कि युवती पक्ष के कुछ लोगों का इलाके में अवैध शराब कारोबार से जुड़ाव है और इसी वजह से पुलिस कार्रवाई में देरी हो रही है। उन्होंने एसएसपी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और उनके बेटे को जल्द से जल्द सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

एसएसपी से कार्रवाई की उम्मीद
पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि मामले में हस्तक्षेप कर बेटे की तलाश कराई जाए और दोषी लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !