Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-31

Jamshedpur News: बिष्टुपुर में खड़ी कार को बदमाशों ने बनाया निशाना, देर रात लगाई आग

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित पी रोड में देर रात असामाजिक तत्वों ने सड़क किनारे खड़ी एक कार में आग लगा दी। अचानक कार से उठती लपटों को देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त
सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार का बड़ा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, शरारती तत्वों की तलाश तेज
प्राथमिक जांच में आगजनी के पीछे असामाजिक तत्वों का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच में जुट गई है। आग लगाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !