Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-26

Jamshedpur News: न OTP, न अलर्ट, 20 मिनट में गायब हुए 98 हजार

Jamshedpur News: जमशेदपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा गांव निवासी 38 वर्षीय राजकिशोर पात्रो के बैंक खाते से बिना उनकी जानकारी के 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। खास बात यह है कि यह पूरी घटना महज कुछ ही मिनटों में घटित हुए। 



मोबाइल बंद, खाते से गायब रकम, संदेह गहराया

राजकिशोर पात्रो, जो टेल्को टाउन में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं, ने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक की आदित्यपुर शाखा में है। 24 अप्रैल को दोपहर करीब 2 बजे उनका मोबाइल अचानक बंद हो गया और करीब 20 मिनट बाद चालू हुआ। लेकिन तब तक उनके खाते से 98 हजार रुपये गायब हो चुके थे, जिससे साइबर फ्रॉड की आशंका और गहरी हो गई।


बैंक पर लापरवाही का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित का आरोप है जब वो बैंक पहुंचे तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और बैंक प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद उन्होंने परसुडीह थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बैंकिंग धोखाधड़ी के एंगल से हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।


डिजिटल फ्रॉड का खतरा बढ़ा, सतर्क रहना जरूरी

इस घटना के बाद लोगों के बीच डर और असुरक्षा का माहौल बन गया है। अब सवाल उठ रहा है कि अगर इस तरह बिना जानकारी के पैसे निकाले जा सकते हैं, तो बैंकिंग सिस्टम कितना सुरक्षित है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मामलों से बचने के लिए लोगों को सतर्क रहना चाहिए, किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचना चाहिए और समय-समय पर अपने बैंक स्टेटमेंट की जांच करते रहना चाहिए।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !