Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News: धतकीडीह तालाब में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी, पहचान में जुटी पुलिस

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह तालाब में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकलवाकर जांच शुरू कर दी है.

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना
शनिवार सुबह लोगों ने धतकीडीह तालाब में एक शव तैरता देखा. इसके बाद तत्काल बिष्टुपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया.



मृतक की पहचान नहीं हो सकी
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है. इसके लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जानकारी जुटाई जा रही है.



हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा. जांच पूरी होने के बाद ही घटना के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने आएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !