Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-03

Jamshedpur News: टाटा पावर गेट पर मजदूरों का गर्जन, शोषण के खिलाफ बुलंद की आवाज

Jamshedpur: जमशेदपुर के औद्योगिक क्षेत्र में मजदूरों का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर उतर आया है। मंगलवार को ट्रेड यूनियनों के संयुक्त मंच, झारखंड के आह्वान पर जोजोबेड़ा स्थित टाटा पावर गेट के समक्ष मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है

इस दौरान ट्रेड यूनियन नेता अंबुज ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में मजदूरों का भारी शोषण किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई संस्थानों में मजदूरों को न तो समय पर उचित मानदेय दिया जा रहा है और न ही उन्हें पेमेंट स्लिप उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं, पेमेंट स्लिप की मांग करने पर मजदूरों को काम से हटा दिया जाता है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी और अन्यायपूर्ण है।

अंबुज ठाकुर ने आगे बताया 

अंबुज ठाकुर ने आगे बताया कि इन्हीं मांगों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा को लेकर आगामी 12 फरवरी को झारखंड के सभी ट्रेड यूनियन मिलकर एक दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल करेंगे। इस हड़ताल के माध्यम से मजदूर अपनी जायज मांगों के समर्थन में सरकार को स्पष्ट संदेश देंगे।

गहरा आक्रोश देखने को मिला

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यदि मजदूरों की समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं किया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा, लेकिन मजदूरों में अपने अधिकारों को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिला।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !