Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-10

Jamshedpur News: टाटानगर स्टेशन से 6 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ स्पेशल स्क्वायड और रेल पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 6 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जानकारी के अनुसार, सुबह बिहार जाने वाली ट्रेन के समय सुरक्षा बलों की टीम स्टेशन पर जांच कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ।

आरपीएफ ने आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए टाटानगर रेल पुलिस के सुपुर्द कर दिया। वहीं, आरपीएफ के सहायक अवर निरीक्षक की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल रेल थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और गांजा से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !