Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-11

Jamshedpur News: जनता दरबार में गूंजीं समस्याएं, समाधान का भरोसा लेकर पहुंचीं मेयर सुधा गुप्ता

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टूपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने की। जनता दरबार में मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने आम लोगों और कांग्रेस नेताओं द्वारा रखी गई जनसमस्याओं को गंभीरता से सुना और त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

जनता दरबार में सड़क, पानी और सफाई समेत कई मुद्दों पर उठी आवाज
जनता दरबार में सड़क, पानी, बिजली, साफ-सफाई, कचरा उठाव, पर्यटन, नदी सौंदर्यीकरण, गंदे पानी के ट्रीटमेंट प्लांट और पेवर ब्लॉक सड़क जैसी कई समस्याएं उठाई गईं। रविन्द्र मौर्या, विनोद यादव, गुरूशरण सिंह, रंजीत झा, रूबी ठाकुर, अंसार खान, अबुबकर सिद्दिकी और फरहत बेगम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं मेयर के सामने रखीं।

वर्कर्स कॉलेज में पढ़ाई बहाल करने और आधुनिक घाट निर्माण की उठी मांग
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने वर्कर्स कॉलेज में आर्ट्स और विज्ञान विषयों की स्नातक पढ़ाई बंद होने का मुद्दा उठाते हुए इसे जल्द शुरू कराने की मांग की। इसके साथ ही स्वर्णरेखा घाट भुईयाडीह में अस्थि विसर्जन के लिए आधुनिक घाट निर्माण का सुझाव भी दिया गया। मेयर सुधा गुप्ता ने दोनों मुद्दों पर शीघ्र पहल करने का भरोसा दिलाया।

हर महीने दो बार लगेगा जनता दरबार, समस्याओं के समाधान का दावा
मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें को-ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी दी है और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने दो बार जनता दरबार लगाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने दिया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !