Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2026-06-22

Jamshedpur News: कालीमाटी रोड के पास गंदगी का ढेर, बदबू और बीमारियों का बढ़ता खतरा

 Jamshedpur News: जमशेदपुर के कालीमाटी रोड स्थित गुरुद्वारा के पास इन दिनों सड़क की हालत बद से बदतर होती जा रही है. सड़क किनारे कचरे के बड़े-बड़े ढेर जमा हैं, जबकि कई जगहों पर गंदा पानी लंबे समय से ठहरा हुआ है. इलाके से गुजरने वाले लोगों को न केवल टूटी-फूटी सड़क का सामना करना पड़ता है, बल्कि  गंदगी के बीच से होकर गुजरना भी उनकी मजबूरी बन गया है. इसके साथ ही आपको बता दें कि JNAC का कार्यलय गुरुद्वारा बस्ती से सिर्फ कुछ ही दूरी पर है, इसके बावजूद अभी तक इसका कोई अस्थायी हल नहीं निकला गया.



हर समय मंडराती रहती हैं मक्खियां, बदबू से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

सबसे बड़ी समस्या यहां फैली गंदगी और उससे पैदा हो रही मक्खियां हैं. दिनभर कचरे के ढेर और गंदे पानी के आसपास मक्खियों का जमावड़ा लगा रहता है. सड़क से गुजरते समय मक्खियां लोगों के चेहरे, कपड़ों और खाने-पीने की चीजों तक पहुंच जाती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या अब रोजमर्रा की परेशानी बन चुकी है. 


कचरे और सड़े हुए कचरे से निकलने वाली तेज दुर्गंध पूरे इलाके में फैली रहती है. गर्मी और बारिश के मौसम में यह बदबू और अधिक बढ़ जाती है. आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदारों और पीजी में रहने वाले छात्रों को हर दिन इस दुर्गंध का सामना करना पड़ता है. कई बार लोगों को नाक ढंककर सड़क पार करनी पड़ती है.

बीमारी फैलने का बढ़ रहा खतरा, पीजी और हॉस्टल में रहने वाले छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित
विशेषज्ञों के अनुसार खुले में पड़ा कचरा, गंदा पानी और मक्खियों की भरमार कई संक्रामक बीमारियों को जन्म दे सकती है. डायरिया, टायफाइड, फूड प्वाइजनिंग, त्वचा संबंधी समस्याएं और मच्छरों से होने वाली बीमारियों का खतरा लगातार बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है.


इस इलाके के आसपास कई पीजी और हॉस्टल संचालित हैं, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रहते हैं. पढ़ाई और नौकरी की तैयारी के लिए बाहर से आए युवाओं को रोजाना इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है. गंदगी, बदबू और जलजमाव के कारण उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है.

बारिश में और बिगड़ जाते हैं हालात
स्थानीय लोगों के अनुसार सामान्य दिनों में ही स्थिति चिंताजनक रहती है, लेकिन बारिश के मौसम में सड़क पर गंदा पानी भर जाता है. कचरा पानी में बहकर और फैल जाता है, जिससे पूरे इलाके की स्वच्छता प्रभावित होती है. कई जगहों पर कीचड़ और फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !