Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-02

Jamshedpur Firing News: कदमा में खूनी विवाद, घर से बंदूक लाकर युवक को मारी गोली, इलाके में सनसनी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में शुक्रवार को आपसी विवाद के दौरान संजय टांडी नामक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि विवाद के दौरान कृष्णा सोना के भाई अनिल सोना ने घर से बंदूक निकालकर संजय टांडी पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से संजय गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, घायल संजय टांडी पेंटिंग का काम करता है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों के साथ-साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !