Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-02-04

Jamshedpur Fire Incident: बिरसानगर जोन नंबर 8 में फर्नीचर दुकान में भीषण आग, साजिश की जताई आशंका

Jamshedpur: जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर 8 में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाश फर्नीचर नामक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरी दुकान इसकी चपेट में आ गई और अंदर रखा सारा फर्नीचर जलकर खाक हो गया।

मकान मालिक ने दुकान में लगी आग की सूचना दी 
घटना की जानकारी सबसे पहले मकान मालिक को हुई, जिन्होंने तत्काल दुकान संचालक आकाश को फोन कर आग लगने की सूचना दी। खबर मिलते ही आकाश घबराए हुए अपनी दुकान की ओर दौड़े, लेकिन तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठ रहा था।

दुकानदार को हुआ भारी आर्थिक नुकसान 
आसपास के लोगों ने बिना देर किए आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से काफी मशक्कत की और घंटों की कड़ी मेहनत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान पूरी तरह जल चुका था, जिससे दुकानदार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

आग लगने की वजह संदिग्ध
घटना की सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुकानदार आकाश ने आग लगने की वजह को संदिग्ध बताया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम को दुकान में अगरबत्ती जलाई गई थी, लेकिन दुकान बंद करने से पहले अगरबत्ती पूरी तरह बुझ चुकी थी। ऐसे में अगरबत्ती से आग लगने की बात उन्हें सही नहीं लगती।

अराजक तत्व द्वारा जानबूझ कर दुकान में लगाई गई आग 
दुकानदार को आशंका है कि किसी अराजक तत्व द्वारा जानबूझकर दुकान में आग लगाई गई हो सकती है। इस एंगल को ध्यान में रखते हुए पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। बुधवार को पुलिस टीम ने दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !