Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-15

Jamshedpur Crime News: बागबेड़ा कॉलोनी में लाखों की चोरी, नकदी और आभूषण लेकर फरार हुए चोर

Jamshedpur: बागबेड़ा थाना क्षेत्र के बागबेड़ा कॉलोनी ब्लॉक संख्या 76/02/01, रोड नंबर-3 स्थित गणेश पूजा मैदान निवासी राजा राव के घर में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से लाखों रुपये मूल्य के नकद, आभूषण और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उपमुखिया संतोष ठाकुर और समाजसेवी मुदिता सिंह पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

पुलिस ने शुरू की जांच, जुटाए जा रहे साक्ष्य
घटना की सूचना तत्काल बागबेड़ा थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रह सके।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !