Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-04

Jamshedpur Breaking : छायानगर गोलीकांड का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर में 31 मार्च की रात करीब 9:30 बजे हुए सनसनीखेज हमले का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। इस घटना में अपराधियों ने नंदू लोहार उर्फ नंदू कर्मकार और सन्नी पुष्टि पर गोली एवं चापड़ से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था।घटना के बाद घायल नंदू लोहार के फर्द बयान के आधार पर सीतारामडेरा थाना दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक भोला प्रसाद सिंह कर रहे थे।
स्पेशल टीम ने त्वरति कार्रवाई कर की गिरफ्तारी 

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर मामले में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान करण वर्मा, निर्भय सिंह उर्फ छोटका, संतोष वर्मा उर्फ मुन्ना और कुणाल मुंडा उर्फ छिला के रूप में हुई है। सभी आरोपी छायानगर, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी मानगो बस स्टैंड से गिरफ्तार किए गए, जहां वे बस के माध्यम से पटना भागने की फिराक में थे। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा, तीन चापड़ और दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और अन्य संभावित संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !