Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification
✖

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-09-26

Jamshedpur Breaking: बारीडीह बस्ती के पास स्वर्णरेखा नदी में डूबे दो युवक, पुलिस जांच में जुटी

Jamshedpur Breaking: जमशेदपुर में लगातार बारिश के बीच स्वर्णरेखा नदी में मछली पकड़ने गए दो युवक तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गए. घटना बारीडीह बस्ती जिला स्कूल के पास स्वर्णरेखा नदी की बताई जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे नाव के सहारे नदी में मछली पकड़ने गए थे. इसी दौरान नदी का बहाव अचानक तेज हो गया और दोनों पानी में डूब गए.

डूबने वालों की पहचान बि्ट्टू और अमित के रूप में बताई जा रही है. दोनों की उम्र करीब 20 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. 

इलाके में लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा नदी का बहाव तेज बताया जा रहा है. इसी दौरान मछली पकड़ने के लिए नदी में जाना दोनों युवकों के लिए हादसे का कारण बन गया. फिलहाल दोनों युवकों की तलाश की जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !