Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-07

Jamshedpur Breaking: अपराधी गुड्डू पांडेय के घर फायरिंग मामले में आकाश उर्फ कलाकार को मिली जमानत

Jamshedpur Breaking: मानगो डिमना रोड स्थित कुख्यात अपराधी गुड्डू पांडेय के घर पर फायरिंग करने और सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के आरोपी आकाश उर्फ कलाकार को बड़ी कानूनी राहत मिली है. मंगलवार को जमशेदपुर के अपर जिला सत्र न्यायाधीश -6 की अदालत ने सुनवाई के बाद आकाश की जमानत अर्जी मंजूर कर ली. बचाव पक्ष की अधिवक्ता विद्या सिंह ने अदालत में दलीलें पेश कीं, जिसके बाद कोर्ट ने जमानत का आदेश जारी किया. आकाश वर्तमान में बिहार की मुंगेर जेल में बंद था, जिसे इस विशेष मामले में पूछताछ और सुनवाई के लिए जमशेदपुर की अदालत में पेश (प्रोडक्शन) कराया गया था.

अक्टूबर 2025 में बाइक सवार अपराधियों ने बरसाई थीं गोलियां
यह पूरा मामला अक्टूबर 2025 का है, जब मानगो के डिमना रोड स्थित गुड्डू पांडेय के आवास को निशाना बनाकर बाइक सवार दो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी. हमलावरों का मकसद न सिर्फ हत्या करना था, बल्कि साक्ष्य मिटाने के लिए उन्होंने घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों को भी गोली मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया था. 

विजेंद्र पांडेय के बयान पर दर्ज हुआ था केस, दीपक चौधरी पहले से जमानत पर
फायरिंग की इस घटना को लेकर विजेंद्र पांडेय के लिखित बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने अनुसंधान के दौरान इस कांड में संलिप्तता पाए जाने पर सबसे पहले दीपक चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हालांकि, दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी फिलहाल इस मामले में जमानत पर रिहा हो चुका है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !