Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-18

Jahanabad News : शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर विवाद, पिता ने उठाए गंभीर सवाल

Jahanabad News : असम के जोरहाट में विमान दुर्घटना में शहीद हुए जहानाबाद जिले के हुलासगंज थाना क्षेत्र के बनवरिया गांव निवासी वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया है कि सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक सहायता श्रेया राय नामक युवती को दे दी गई, जबकि परिवार की भी इसमें हिस्सेदारी होनी चाहिए।


इस मामले में जहानाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राजीव रंजन सिन्हा ने कहा कि उपलब्ध आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार श्रेया राय शहीद शुभम कुमार की पत्नी हैं, इसलिए नियमानुसार उन्हें सरकारी सहायता प्रदान की गई है।

अगर पत्नी हैं तो परिवार के साथ क्यों नहीं रह रहीं?

शहीद के पिता अमरेंद्र शर्मा ने प्रशासन के इस दावे पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि श्रेया राय वास्तव में शुभम कुमार की पत्नी हैं, तो वह परिवार के साथ क्यों नहीं रह रही हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के माता-पिता होने के नाते उन्हें भी सरकारी मुआवजे और अन्य लाभों में अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लाभार्थी के चयन में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की है।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस विवाद पर कोई विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मुआवजे और सरकारी लाभ को लेकर उठे इस विवाद के बाद स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर जारी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !