IPL 2026: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। एक ओर राजस्थान शानदार फॉर्म में है, वहीं केकेआर अब तक 6 मैच खेलने के बावजूद पहली जीत की तलाश में है। कप्तान अजिंक्य रहाणे के सामने इस मैच में नई रणनीति के साथ उतरने की चुनौती होगी।
ओपनिंग कॉम्बिनेशन बना सबसे बड़ा सवाल
टीम के लिए सबसे बड़ा सवाल ओपनिंग जोड़ी को लेकर है। टिम सीफर्ट के साथ किसे उतारा जाएगा, इस विष्य पर मंथन जारी है। ऐसे में सुनील नरेन एक अहम विकल्प बन सकते हैं, जिन्हें इस सीजन सिर्फ एक बार ओपनिंग का मौका मिला है। शुरुआती विकेट गिरने के बाद रहाणे खुद बल्लेबाजी संभाल सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर और फिनिशर्स पर बढ़ी जिम्मेदारी
ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर उनकी ऑलराउंड परफॉर्मेंस से। वहीं फिनिशर की भूमिका में रोवमैन पॉवेलऔर रिंकू सिंह को इस मैच में बड़ा योगदान देना होगा। दोनों खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं, लेकिन अब तक इस सीजन में बड़ा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
गेंदबाजी में दिखानी होगी धार, संभावित प्लेइंग 11
गेंदबाजी में नरेन के साथ कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। संभावित प्लेइंग 11 में रहाणे (कप्तान), सीफर्ट (विकेटकीपर), अंगकृष रघुवंशी, ग्रीन, पॉवेल, रिंकू, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, नरेन, त्यागी और चक्रवर्ती शामिल हो सकते हैं। वहीं वैभव अरोड़ा को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है, जिन्होंने 5 मैचों में 6 विकेट लेकर प्रभाव छोड़ा है।