IPL 2026: Indian Premier League 2026 के 19वें मुकाबले में Lucknow Super Giants और Gujarat Titans आज आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान Shubman Gill ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वहीं लखनऊ के कप्तान Rishabh Pant ने कहा कि वो भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे, लेकिन अब उनकी टीम अब पहले बल्लेबाजी करेगी।
हार्ड पिच पर रन बरसने के संकेत, बल्लेबाजों के लिए सुनहरा मौका
इकाना स्टेडियम की पिच को लेकर Michael Clarke और Ian Bishop ने बताया कि सतह हार्ड है और उस पर ज्यादा घास नहीं है। ऐसी पिच पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी, जिससे बल्लेबाजों को फायदा मिलने की उम्मीद है। यानी आज के मुकाबले में हाई-स्कोरिंग गेम देखने को मिल सकता है।
आंकड़ों में टक्कर, लेकिन हालिया रिकॉर्ड में लखनऊ भारी
दोनों टीमों के बीच यह 8वीं भिड़ंत होगी। इससे पहले खेले गए 7 मैचों में गुजरात ने 4 जबकि लखनऊ ने 3 मुकाबले जीते हैं। हालांकि Indian Premier League 2024 के बाद से खेले गए 3 मैचों में लखनऊ का 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड रहा है, जो उसे मनोवैज्ञानिक बढ़त देता है।
जीत की हैट्रिक पर लखनऊ की नजर, गुजरात की वापसी की चुनौती
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन की शुरुआत हार के साथ की थी, लेकिन उसके बाद लगातार 2 मैच जीतकर मजबूत वापसी की है। अगर लखनऊ आज जीत जाती है तो यह उसकी लगातार तीसरी जीत होगी। वहीं गुजरात टाइटंस ने शुरुआती 2 हार के बाद पिछला मैच जीतकर लय पकड़ी है। अब गुजरात की नजर सीजन की दूसरी जीत पर है। मुकाबला बराबरी का है, लेकिन असली बाजी वही मारेगा जो दबाव में भी बेहतर खेलेगा।