Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.

  • 2025-05-03

IPL 2025:गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार के बाद क्या बोले पैट कमिंस ,जानिए पूरी रिपोर्ट

Meta Description

 Cricket:आईपीएल 2025 के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच शानदार मुकाबला खेला गया. सनराइजर्स के लिए यह करो या मरो का मैच था, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया और फिर एकबार हार का सामना करना पड़ा. गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान शुभमन गिल के 38 गेंदों में 76 रन और जोस बटलर के 37 गेंदों में 64 रन की मदद से 224 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में एसआरएच को अभिषेक शर्मा (74) ने शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन GT के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए उन्हें 186/6 पर रोक दिया. मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने निराशा व्यक्त की और हार के लिए खुद को दोषी माना.

पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में पैट कमिंस ने कहा, कुछ बातें ऐसी रहीं जिनकी वजह से मैच हमारे हाथ से निकल गया. बल्ले से हमारी शुरुआत (पावरप्ले) अच्छी नहीं रही और मैं खुद भी उसमें उतना ही जिम्मेदार हूँ, जितने बाकी लोग. शायद हमने उन्हें 20-30 रन ज्यादा दे दिए. एक-दो कैच भी छूटे, जिनमें मेरी भी गलती थी. अगर लक्ष्य 200 रन होता तो पीछा करना थोड़ा आसान लगता.

गुजरात टाइटंस के शीर्षक्रम के बल्लेबाजों में साईं सुदर्शन ने भी शानदार खेल दिखाते हुए 23 गेंद में 48 रन बनाए, जिसकी वजह से 200 रन का आंकड़ा पार करना आसान हो गया. इस पर कमिंस ने कहा, गुजरात के बल्लेबाज बहुत अच्छे हैं. वे कुछ अलग या हैरान करने वाला नहीं करते, लेकिन अगर आप खराब गेंद डालते हो, तो वे उसे आसानी से बाउंड्री पर भेज देते हैं. हमने ज्यादा खराब गेंदें डाल दीं. पिच बहुत अच्छी थी बल्लेबाज़ी के लिए, लेकिन आखिरी 14 ओवर में हमने सिर्फ 140 रन दिए, जो गेंदबाजों के लिए अच्छा रहा.उन्होंने आगे कहा, अभिषेक शर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की और नितीश ने भी अंत में अच्छा खेला. लेकिन हमने बल्लेबाजों के लिए ज्यादा काम आखिरी में छोड़ दिया, जो मुश्किल हो गया.

एसआरएच की यह 10 मैचों में 7वीं हार है. उनका प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल हो गया है. हालांकि कमिंस अब भी आशावान नजर आए. उन्होंने कहा, अब भी थोड़ी उम्मीद बाकी है. पिछले साल बड़ी नीलामी हुई थी और हमारे ज्यादातर अहम खिलाड़ी अगले तीन साल तक टीम में रहेंगे. तो अभी भी खेलने के लिए बहुत कुछ है.कमिंस ने गुजरात के मैदान पर आए दर्शकों की भी सराहना करते हुए कहा, अहमदाबाद का मैदान खेलने के लिए शानदार है. यहाँ के दर्शक बहुत अच्छे और जोशीले होते हैं.

एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपने बाकी बचे सभी मैचों में एक बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करनी होगी. इसके साथ ही उन्हें यह उम्मीद करनी होगी कि शीर्ष तीन टीमों के अंक 14 से ज्यादा न हों. फिलहाल मुंबई, गुजरात और आरसीबी तीनों ही टीमों के 14 पॉइंट्स हैं, ऐसे में आईपीएल 2025 के आगे के धूमिल सफर में एसआरएच किस्मत की उम्मीद के सहारे ही चलेगी.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !