Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-14

Horoscope Today: शनिवार को किस राशि की खुलेगी किस्मत, जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

Horscope Today: आज शनिवार का दिन कई लोगों के लिए नई उम्मीद और नई ऊर्जा लेकर आया है. कुछ राशियों के लिए कामकाज और धन लाभ के संकेत हैं तो कुछ को रिश्तों और स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. ग्रहों की चाल के अनुसार आज कई लोगों के रुके काम पूरे हो सकते हैं और कुछ को नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए क्या खास लेकर आया है तो पढ़िए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल.
मेष
आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा. मन प्रसन्न रहेगा और परिवार का साथ मिलेगा. जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में रुचि बढ़ सकती है. परिवार के साथ घूमने या छोटा ट्रिप बनने की संभावना है. भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हो सकती है. अपने लोगों का सहयोग मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.
शुभ अंक – 1.3.5.

वृष
आज का दिन थोड़ा खर्च वाला रह सकता है. किसी बड़े या वरिष्ठ व्यक्ति से मतभेद हो सकता है इसलिए बातचीत में सावधानी रखें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. कुछ योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. धैर्य और समझदारी से काम करेंगे तो दिन संभल जाएगा.
शुभ अंक – 3.6.9.

मिथुन
आज परिवार और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं. पुराने रुके काम पूरे होने की संभावना है. प्रियजनों से मुलाकात का मौका मिलेगा. सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति लोगों का ध्यान आकर्षित कर सकती है.
शुभ अंक – 5.6.7.

कर्क
आज का दिन खुशी और उत्साह से भरा रह सकता है. सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा. व्यापार और कामकाज में प्रगति के संकेत हैं. स्वास्थ्य को लेकर सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं. परिवार विशेषकर जीवनसाथी और बच्चों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक – 3.5.7.

सिंह
आज कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे हो सकते हैं. बेवजह की भागदौड़ से बचना बेहतर रहेगा. पुराने मित्रों या रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है. लंबे समय से रुके कामों में प्रगति मिलने के संकेत हैं. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और मनोबल बढ़ेगा.
शुभ अंक – 3.5.7.

कन्या
आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन रहेगा. नए अवसर सामने आ सकते हैं. आर्थिक मामलों में थोड़ा संयम रखने की जरूरत है. किसी प्रिय वस्तु या नए कपड़ों की प्राप्ति हो सकती है. धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
शुभ अंक – 2.5.7.

तुला
आज आय और खर्च का संतुलन बना रह सकता है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. व्यापार में थोड़ी धीमी स्थिति रह सकती है. परिवार या भाई-बहनों के साथ हल्का मतभेद हो सकता है. अनावश्यक विवाद से दूर रहकर अपने काम पर ध्यान दें.
शुभ अंक – 2.4.6.

वृश्चिक
आज कामकाज में आ रही बाधाएं धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. आपके प्रयासों से सफलता के रास्ते खुल सकते हैं. समाज में मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है. जरूरी काम सुबह के समय पूरा करना लाभदायक रहेगा. स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें.
शुभ अंक – 3.6.9.

धनु
आज यात्रा या बाहर के कामों से फायदा मिल सकता है. लोगों से मेलजोल बढ़ाने से काम बनने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में प्रगति के संकेत हैं. समाज में सम्मान बढ़ सकता है और नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. सकारात्मक सोच बनाए रखें.
शुभ अंक – 4.6.8.

मकर
आज घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. सरकारी या प्रशासनिक कामों में लाभ मिलने के संकेत हैं. पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
शुभ अंक – 3.6.8.

कुंभ
आज परिवार का सहयोग आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है. पढ़ाई या ज्ञान से जुड़े कार्यों में सफलता मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यापार और नौकरी में मेहनत का परिणाम मिलने की संभावना है.
शुभ अंक – 3.6.8.

मीन
आज अपनों का सहयोग मिलेगा. शिक्षा से जुड़े कार्यों में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. नौकरी और व्यापार में प्रगति के संकेत हैं. पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. मित्रों के साथ व्यवहार में सावधानी रखें और गलत आदतों से दूर रहें.
शुभ अंक – 2.4.6.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !