Horoscope Today: आज का दिन सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है. कहीं करियर में फायदा मिलेगा तो कहीं सावधानी बरतनी होगी. आइए जानते एक -एक करके सभी राशियां क्या कहते है.
मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज मन खुश रहेगा. परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा. कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है. प्रॉपर्टी से जुड़े कामों में रुचि बढ़ेगी. काम में छोटे-छोटे फायदे मिलेंगे. लव लाइफ भी अच्छी रहेगी.
शुभ अंक. 1, 3, 5.
शुभ रंग. नारंगी, पीला.
वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज खर्च ज्यादा हो सकता है. काम में तनाव महसूस होगा. किसी से बहस करने से बचें. भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें. दिन थोड़ा संभलकर बिताना बेहतर रहेगा.
शुभ अंक. 3, 6, 9.
शुभ रंग. हरा, नीला.
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज पैसे से जुड़ी परेशानी कम होगी. रुके हुए काम पूरे होंगे. परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. नौकरी या बिजनेस में अच्छा बदलाव देखने को मिल सकता है.
शुभ अंक. 5, 6, 7.
शुभ रंग. हरा, आसमानी.
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज सामाजिक कामों में हिस्सा लेंगे. बिजनेस में फायदा होगा. परिवार और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा.
शुभ अंक. 3, 5, 7.
शुभ रंग. लाल, नारंगी.
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. रिश्तों में मजबूती आएगी. बेवजह भागदौड़ से बचें. जरूरी काम पहले कर लें. भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक. 3, 5, 7.
शुभ रंग. पीला, नारंगी.
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज नई ऊर्जा महसूस करेंगे. आत्मविश्वास बढ़ेगा. कोई नई चीज या वस्त्र मिल सकता है. धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी. लोगों के बीच आपकी बातों को महत्व मिलेगा.
शुभ अंक. 2, 5, 7.
शुभ रंग. सफेद, हरा.
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन मिला-जुला रहेगा. आय और खर्च बराबर रहेंगे. परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं. व्यापार में अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा. संयम से काम लें.
शुभ अंक. 2, 4, 6.
शुभ रंग. नीला, आसमानी.
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी. मान-सम्मान बढ़ेगा. दिन के शुरुआत में जरूरी काम पूरे कर लें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा.
शुभ अंक. 3, 6, 9.
शुभ रंग. लाल, मैरून.
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज यात्रा से फायदा मिल सकता है. रुके हुए काम पूरे होंगे. समाज में आपकी पहचान बढ़ेगी. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. मानसिक तनाव कम होगा.
शुभ अंक. 4, 6, 8.
शुभ रंग. पीला, नारंगी.
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज घर में खुशी का माहौल रहेगा. मेहमान आ सकते हैं. संपत्ति से लाभ मिल सकता है. छात्रों के लिए दिन अच्छा है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें.
शुभ अंक. 3, 6, 8.
शुभ रंग. नीला, ग्रे.
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. पढ़ाई और काम में सफलता मिलेगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. दिन अच्छा और ऊर्जावान रहेगा.
शुभ अंक. 3, 6, 8.
शुभ रंग. नीला, हरा.
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज अपने काम में सफलता मिलेगी. नौकरी और बिजनेस में फायदा होगा. लेकिन दोस्तों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक. 2, 4, 6.
शुभ रंग. सफेद, हल्का पीला.
आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहेगा तो कुछ को सावधानी रखनी होगी. संतुलन और समझदारी से काम लेने पर दिन बेहतर बन सकता है.