Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-15

Gumla News : गुमला बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार

Gumla: जिले के सीलम स्थित बाल सुधार गृह से शुक्रवार सुबह तीन किशोर फरार हो गए। घटना के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।


चादरों की रस्सी बनाकर ऊंची दीवार फांदकर भागे


जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब छह बजे तीनों किशोरों ने फरार होने की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि उन्होंने सोने के लिए दी गई चादरों को बांधकर लंबी रस्सी तैयार की। इसके बाद रस्सी को दीवार के ऊपर लगे लोहे के एंगल में फंसाकर ऊंची दीवार पार कर मौके से फरार हो गए।


पुलिस और प्रशासन की टीम तलाश में जुटी


घटना की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह प्रशासन और पुलिस टीम सक्रिय हो गई। आसपास के इलाकों में किशोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रही है।

प्रारंभिक जांच में सुरक्षा में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना के समय ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की भूमिका क्या थी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !