Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-30

Gumla News: कीटनाशक सेवन से किशोरी की मौत, परिजनों ने गांव के युवक पर लगाए गंभीर आरोप

Gumla News: गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के सलगी भुड़िया टोली गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान नेहा कुमारी के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि कीटनाशक सेवन के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी और इलाज के लिए रिम्स ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और बाद में परिजनों को सौंप दिया. मामले की जांच जारी है.

मृतका की मां अमेरिका देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही एक किशोर ने शुक्रवार शाम नेहा को गांव के पास एक खेत स्थित कमरे में बुलाया था. उनका कहना है कि वहां कीटनाशक पदार्थ का सेवन कराया गया, जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई. घटना में किशोरी की मौत हो गई, जबकि संबंधित किशोर का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

परिजनों ने मामले में गांव के एक युवक की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल में जुटी हुई है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !