Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-12

Govindpur News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Govindpur News : साहिबगंज नेशनल हाईवे पर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया में मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।मृतक की पहचान दुधानी गांव निवासी करीब 50 वर्षीय राजा मणि मंडल के रूप में हुई है, जबकि रायडीह गांव निवासी राजकुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।


टक्कर इतनी जोरदार कि ट्रैक्टर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ की डाल पर जा चढ़ा।


आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर नेशनल हाईवे किया जाम


घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची नारायणपुर थाना पुलिस लोगों को समझाने में जुटी हुई है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !