Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Giridih News : जिले में पुराने साईं मंदिर में चोरी, दान पेटी समेत कई सामान ले उड़े चोर

Giridih New : जिले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां पुराने साईं मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। रविवार सुबह हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।


दीवार काटकर मंदिर में घुसे चोर, नकदी और पूजा सामग्री ले गए


जानकारी के अनुसार, चोरों ने मंदिर की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी समेत कई सामान चोरी कर लिए। दान पेटी में रखी नकदी भी चोर अपने साथ ले गए। इसके अलावा भगवान शंकर के पास रखा घड़ा, कांसे की थाली, पूजा सामग्री और पुजारी की साइकिल भी चोरी कर ली गई।


सुबह 4 बजे हुआ खुलासा, करीब 10 हजार नकदी होने का अनुमान


मंदिर प्रबंधन के अनुसार सुबह करीब 4 बजे पुजारी को चोरी की जानकारी मिली, जिसके बाद स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी गई। दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के बाद लोगों में नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !