Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-02

Giridih News : गिरिडीह में बस की चपेट में आने से युवक की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

Giridih News : गावां-बासोडीह मुख्य मार्ग स्थित आमतरो पुल के समीप रविवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गावां थाना क्षेत्र के खजिया निवासी पीयूष कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की।


जानकारी के अनुसार, पीयूष पिछले करीब दस दिनों से अपनी बुआ के घर बिरने गांव में रह रहा था। रविवार को वह डीजल लाने के लिए निकला था। इसी दौरान गंगा बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर गावां थाना पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

इलाज में लापरवाही का आरोप, नाबालिग चालकों पर कार्रवाई की मांग

मृतक के भाई बबलू यादव ने आरोप लगाया कि दुर्घटना के बाद एंबुलेंस खराब होने के कारण घायल पीयूष को बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय अस्पताल में समय पर समुचित इलाज और ऑक्सीजन की सुविधा नहीं मिल सकी, जिससे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।


घटना से नाराज ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने और फरार बस चालक की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। जिला परिषद सदस्य पवन चौधरी और ग्रामीण अरविंद यादव ने क्षेत्र में नाबालिग चालकों द्वारा भारी वाहन चलाए जाने पर चिंता जताते हुए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !