Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Giridih News: गिरिडीह में ट्रेजरी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी के घर में हुई लाखों की चोरी

Giridih: गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितलपुर श्मशान घाट रोड स्थित एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति चोरी होने की बात सामने आई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित रामेश्वर महतो ट्रेजरी विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। वह 20 जून की शाम अपने पैतृक गांव गए हुए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर चोर छत के रास्ते अंदर घुसे और दरवाजा तोड़कर कमरों में रखे सामान को खंगाल डाला।

इलाज के लिए रखे थे 50 हजार रुपये
रामेश्वर मेहतो ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी के इलाज के लिए 50 हजार रुपये नकद घर में रखे थे। चोर नकदी के अलावा जेवरात और अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। रविवार को जब रामेश्वर मेहतो घर लौटे तो मुख्य दरवाजा और कमरों के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था, जबकि अलमारी और बक्सों के ताले भी टूटे हुए थे। स्थिति देखकर उन्होंने तुरंत मुफस्सिल थाना पुलिस को सूचना दी।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संभावित सुराग जुटाने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !