Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-08

Gamharia News: भारी बारिश के बीच गम्हरिया में शहीद निर्मल महतो को दी गई श्रद्धांजलि

Gamharia: सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया स्थित दुर्गा पूजा मैदान में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। भारी बारिश के बावजूद झामुमो कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम में पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।

बारिश के बावजूद कार्यक्रम में जुटे लोग
कार्यक्रम में झामुमो के वरिष्ठ नेता एवं शिक्षाविद प्रो. के.पी. सोरेन मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने निर्मल महतो के सामाजिक योगदान, संघर्ष और झारखंड आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। उनके विचारों और समाज के लिए किए गए कार्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की जरूरत पर भी जोर दिया गया।

"शहीद निर्मल महतो का संघर्ष आज भी प्रेरणा देता है"
प्रो. के.पी. सोरेन ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड और यहां के लोगों के अधिकार एवं सम्मान के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका संघर्ष और विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों के झारखंड के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उनके बताए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सुनील महतो की प्रतिमा पर भी किया माल्यार्पण
कार्यक्रम के दौरान निर्मल महतो की प्रतिमा के समीप स्थित जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं शहीद सुनील महतो की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंत में उपस्थित लोगों ने शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करने और झारखंड के विकास एवं जनहित में काम करने का संकल्प लिया।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !