Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-13

Gamharia Accident: गम्हरिया में कार-बाइक की भीषण टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

Gamharia: गम्हरिया स्थित टायो कॉलोनी गेट के पास बुधवार शाम कार और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

टक्कर इतनी जोरदार कि वाहन क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, दुर्घटना शाम करीब 4:45 बजे हुई। बाइक संख्या JH05DP9961 और कार संख्या JH05AH9941 के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर ऊपर उठ गया। वहीं कार का पिछला हिस्सा भी बुरी तरह टूट गया।

स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस जांच में जुटी
समाचार लिखे जाने तक घायलों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !