Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2025-11-12

Dharmendra Health Update: ही-मैन धर्मेंद्र हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, अब घर पर चलेगा इलाज

Mumbai: बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता, ही-मैन के नाम से विख्यात धर्मेंद्र की तबीयत में अब सुधार है। 89 वर्षीय सुपरस्टार को 12 दिन अस्पताल में रहने के बाद बुधवार की सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब वे स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं। परिवार ने फैसला किया है कि अभिनेता का आगे का इलाज और रिकवरी घर पर ही होगी।

12 दिन बाद घर लौटे धर्मेंद्र

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रतित समदानी ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया, "धर्मेंद्र जी को सुबह करीब साढ़े सात बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज घर पर ही किया जाएगा क्योंकि परिवार ने उन्हें घर पर ही इलाज देने का फैसला किया है।

परिवार ने जारी किया हेल्थ अपडेट, प्राइवेसी की अपील

धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने के बाद उनके परिवार ने एक आधिकारिक बयान जारी कर सभी शुभचिंतकों और फैंस को उनकी सेहत की जानकारी दी है। बयान में कहा गया है कि धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और उनका इलाज घर पर चलेगा। उनकी रिकवरी घर पर ही होगी। अफवाहों से परिवार ने मीडिया और आम जनता से किसी भी तरह की अटकलें या कयास न लगाने की अपील की है। उन्होंने धर्मेंद्र जी और परिवार की निजता (प्राइवेसी) का सम्मान करने का अनुरोध किया है। परिवार ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए सभी के प्यार, प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया है, और कहा है कि प्लीज उनका सम्मान करें क्योंकि वो आपसे प्यार करते हैं।

सितारों का लगा रहा तांता

बीते दो दिनों से अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज सितारों का तांता लगा रहा।, मुलाकात करने वाले प्रमुख सितारे, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, गोविंदा, परिवार के लोग, जिनमें सनी देओल और बॉबी देओल शामिल हैं, लगातार धर्मेंद्र का हाल जानने अस्पताल पहुंचते रहे।

फैंस में खुशी और चिंता का माहौल

धर्मेंद्र के घर वापसी की खबर से उनके जुहू स्थित घर के बाहर फैंस का जमावड़ा लग गया। फैंस के हाथों में तख्तियां थीं, जिन पर अभिनेता की सलामती के लिए दुआएं लिखी थीं। एक तरफ जहां उनके चेहरे पर घर वापसी की खुशी थी, वहीं दूसरी ओर उनकी सेहत को लेकर चिंता भी बनी हुई थी। कुल मिलाकर, 89 वर्षीय अभिनेता के स्वास्थ्य में सुधार एक बड़ी राहत की खबर है, और अब सभी को उम्मीद है कि वह जल्द ही घर पर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !