Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-09

Dhanbad Police: धनबाद पुलिस का कड़ा संदेश, रंगदारी और मारपीट के मुख्य आरोपी रौशन सिंह की सरेआम परेड

Dhanbad: कोयलांचल में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों के खिलाफ धनबाद पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बरटॉड स्थित पांडे मीट हाउस में रंगदारी को लेकर संचालक के साथ मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी रौशन सिंह को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने सरेआम उसका जुलूस निकाला। पुलिस ने आरोपी को सिटी सेंटर से लेकर मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया, ताकि अपराधियों के मन में कानून का डर पैदा किया जा सके।


 आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका 

घटना के बाद पीड़ित दुकानदार मंगल सिंह के बयान पर धनबाद थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इस मामले में पुलिस ने कुल पांच लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें से एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

मारपीट घटना का मुख्य आरोपी रौशन सिंह की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही थी।रौशन सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने रोशन सिंह की सरेआम परेड कराई। पुलिस ने उसे सिटी सेंटर से मधुलिका होटल तक पैदल घुमाया। 

आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

वही थाना प्रभारी का कहना है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य यह संदेश देना है कि कोई भी अपराधी अपराध कर के बच नहीं सकता। पुलिस ने साफ किया है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की भी तलाश जारी है और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !