Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-05

Dhanbad News : धनबाद में फिर भू-धसान का कहर, देखते ही देखते जमींदोज हुए आधा दर्जन घर

Dhanbad News : लगातार हो रही बारिश के बीच धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित सेलेक्टेड गोविंदपुर में मंगलवार देर शाम भू-धसान की बड़ी घटना सामने आई। अचानक जमीन धंसने से करीब आधा दर्जन घर जमींदोज हो गए। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि जब एक पीड़ित महिला मीडिया को अपनी आपबीती बता रही थी, उसी दौरान उसका घर अचानक धंसने लगा। घटना में महिला, उसके परिजन और मौके पर मौजूद मीडियाकर्मी बाल-बाल बच गए।


भू-धसान की चपेट में आने से घरों में रखा घरेलू सामान, जरूरी सामग्री और एक मोटरसाइकिल भी जमीन में समा गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

लगातार बारिश से बढ़ा खतरा, लोगों में दहशत

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों की मदद में जुट गए। लोगों ने घरों से जरूरी सामान निकालने की कोशिश की, लेकिन कई मकान पूरी तरह जमीन में धंस गए।

पीड़ितों के अनुसार, रात में खाना बनाने के दौरान अचानक तेज आवाज सुनाई दी, जिसके बाद जमीन धंसने लगी और मकानों में दरारें पड़ गईं। देखते ही देखते कई घर जमींदोज हो गए।


लगातार हो रही बारिश के कारण कतरास क्षेत्र में भू-धसान की घटनाओं में बढ़ोतरी से स्थानीय लोगों में जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता गहरा गई है। प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !