Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-12

Dhanbad News : धनबाद में पॉलिटेक्निक परीक्षा के दौरान हंगामा, कई अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश

Dhanbad News : धनबाद स्थित एसएसएलएनटी महिला महाविद्यालय में रविवार को आयोजित पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने से रोक दिया गया। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन करते हुए परीक्षा प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।


अभ्यर्थियों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र पर उनसे आधार कार्ड की फोटोकॉपी जमा करने को कहा गया। इसके बाद परीक्षा नियंत्रक और कॉलेज प्राचार्य की अनुमति से वे बाहर जाकर आधार कार्ड की फोटोकॉपी कराकर लौटे। छात्रों का कहना है कि वे निर्धारित समय के भीतर वापस आ गए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।

छात्रों ने परीक्षा प्रबंधन पर लापरवाही का लगाया आरोप, आधिकारिक बयान का इंतजार

प्रवेश से वंचित अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्होंने पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की लंबे समय से तैयारी की थी, लेकिन परीक्षा प्रबंधन की लापरवाही और अत्यधिक सख्ती के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो गया। छात्रों का कहना है कि यदि आधार कार्ड की फोटोकॉपी अनिवार्य थी, तो इसकी जानकारी पहले ही प्रवेश पत्र या दिशा-निर्देशों में स्पष्ट रूप से दी जानी चाहिए थी। उन्होंने यह भी मांग की कि परीक्षा केंद्र पर फोटोकॉपी की व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए थी।

घटना के बाद काफी देर तक कॉलेज गेट पर विरोध-प्रदर्शन चलता रहा। हालांकि, इस मामले में परीक्षा प्रबंधन या महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !