Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-21

Dhanbad News : धनबाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, फायरिंग और बमबाजी से दहशत

Dhanbad News : जिले के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित बांसजोड़ा बस्ती बुधवार को हिंसा की आग में झुलस गई। वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए, जिसके बाद इलाके में गोलीबारी, बमबाजी, पथराव और मारपीट शुरू हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार संघर्ष में कांग्रेस समर्थक किशुन रवानी और विष्णु प्रमाणिक को गोली लगी है। किशुन रवानी को पेट, हाथ और पैर में कई गोलियां लगी हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं विष्णु प्रमाणिक के पैर में गोली लगी है। जितेंद्र मेहता के भी घायल होने की सूचना है, जिनका इलाज गिरिडीह में चल रहा है।


आजसू नेताओं को भी आई गंभीर चोटें


घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। आजसू युवा मोर्चा के नेता हीरालाल महतो और धमेंद्र महतो के सिर में गंभीर चोट आई है। हिंसा के दौरान पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना रहा और स्थानीय लोग घरों में दुबके रहे।


पुलिस ने हथियार बरामद कर शुरू की जांच


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई। पुलिस ने मौके से एक कार से लोडेड पिस्टल, मैगजीन और कारतूस बरामद किया है। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !