Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-01

Dhanbad News: भूमि धंसान के बाद गैस रिसाव, BCCL ने इलाके को घेरा

Dhanbad News: धनबाद के सोनरडीह ओपी क्षेत्र में टांडाबाड़ी में भूमि धंसान के बाद गैस रिसाव की घटना सामने आई है, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जमीन में दरार पड़ने के बाद जहरीली गैस निकलने लगी, जिससे आसपास रहने वाले लोग भयभीत हो गए। घटना के बाद भारत कोकिंग कोल लिमिटेड ने प्रभावित क्षेत्र को घेरकर आम लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके को सील कर दिया गया है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। 
बीसीसीएल पर कोई ठोस समाधान नहीं  किए जाने का आरोप

हालांकि, इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से खनन और भूमिगत आग के कारण इस तरह की घटनाएं होती रही हैं, लेकिन BCCL और प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। ग्रामीणों का कहना है कि गैस रिसाव से उनके स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है, बावजूद इसके उन्हें सुरक्षित स्थान पर बसाने या स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। 

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि प्रशासन सिर्फ इलाके को घेरकर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहा है, जबकि समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। फिलहाल स्थिति को देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियां निगरानी कर रही हैं। वहीं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन तेज करेंगे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !