Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-03

Dhanbad News: बीसीसीएलकर्मी ने रेलवे में नौकरी के नाम पर की 29 लाख की ठगी

Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के न्यू कार्मिक नगर निवासी तीन भाइयों ने छत्तीसगढ़ के एक व्यक्ति से उनके दो बेटों को रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 29 लाख रुपये ठग लिए. पीड़ित गुरुदेव प्रसाद ने बीसीसीएलकर्मी जितेंद्र कुमार, उसके भाई वीरेंद्र कुमार और पड़ोसी मनीष कुमार के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराई है. आरोपियों ने पीड़ित के बेटों को रेलवे में जूनियर इंजीनियर बनाने का झांसा देकर इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

शादी समारोह में रची गई थी साजिश
ठगी की यह कहानी जनवरी 2023 में शुरू हुई, जब जितेंद्र कुमार एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. वहीं उसकी मुलाकात गुरुदेव प्रसाद से हुई और आरोपियों ने उनके बेटों, विकास और अविनाश चौहान को सरकारी नौकरी दिलाने का लालच दिया. आरोपियों की बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में मनीष कुमार और जितेंद्र की पुत्री के बैंक खातों में 22 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए, जबकि 7 लाख रुपये नकद दिए गए.

फर्जी जॉइनिंग लेटर थमाकर दी धमकी
आरोपियों ने विश्वास जीतने के लिए पीड़ित परिवार को फर्जी जॉइनिंग लेटर और मेडिकल लेटर भी सौंप दिए थे. उन्हें ट्रेनिंग के लिए हावड़ा भेजने का झांसा दिया गया, लेकिन जब गुरुदेव ने दस्तावेजों की जांच कराई, तो सारा राज खुल गया. ठगी का एहसास होने पर जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी.

पुलिस की जांच शुरू
जितेंद्र कुमार वर्तमान में बीसीसीएल की कुसुंडा कोलियारी में जनरल मजदूर के पद पर कार्यरत है. सरायढेला थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है. पुलिस अब बैंक खातों के लेन-देन और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !