Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-12

Dhanbad News: धनबाद 2668 पोस्टपेड बकायेदारों के बिजली कनेक्शन आज से कटेंगे

Dhanbad: जेबीवीएनएल ने हीरापुर सब डिवीजन के 2668 पोस्टपेड बकायदारों की सूची जारी की है। जिनके 25 हजार रुपये से 5 लाख रुपये तक के बकाए हैं, उनके घरों और प्रतिष्ठानों का बिजली कनेक्शन सोमवार से काटा जाएगा। निगम के अधिकारियों ने सूची कनीय अभियंता और बिजलीकर्मियों को सौंप दी है।

बिजलीकर्मियों को सौंप दी

साथ ही, मेंटेनेंस कार्य के कारण सरायढेला क्षेत्र में रविवार को लगभग छह घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान सब स्टेशन में री-कंडक्टरिंग और एबी स्विच रिप्लेसमेंट किया गया।

1.82 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया

जेबीवीएनएल ने राज्यभर में बिजली चोरी रोकने के लिए भी अभियान तेज किया है। अप्रैल से अक्टूबर 2025 के बीच 18,830 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी गई, जिसमें मीटर हुकिंग, बायपास और छेड़छाड़ शामिल थी। दो जनवरी को हुए राज्यव्यापी अभियान में धनबाद में 65 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए और 1.82 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !