Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-01

Dhanbad News: धनबाद में आपसी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, कुल्हाड़ी से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल

Dhanbad: धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत पासी धौड़ा में गुरुवार को आपसी रंजिश के चलते हिंसक झड़प हो गई। खाने-पीने को लेकर चले आ रहे पुराने विवाद ने अचानक उग्र रूप ले लिया और दो गुट आमने-सामने आ गए।


इसी दौरान एक पक्ष ने रवि पासी नामक युवक पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रवि पासी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत नाज़ुक बताई जा रही है। वह डॉक्टरों की निगरानी में इलाजरत है।

हमले के बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और देखते ही देखते इलाका रणक्षेत्र में बदल गया। ईंट-पत्थर चले और कई जगह तोड़फोड़ की गई जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही पुटकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। उपद्रवियों को खदेड़ने के बाद स्थिति पर नियंत्रण पाया गया।

फिलहाल किसी भी अनहोनी से बचने के लिए पासी धौड़ा इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मामले में दोषियों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !