Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-02

Dhanbad News: तोपचांची के सिंघदाहा में दो पक्षों के बीच मारपीट, मुखिया समेत छह घायल

Dhanbad: जिले के तोपचांची थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघदाहा दास टोला में पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। मामला श्मशान घाट जाने वाले रास्ते का है, जहां विधायक मद से सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

रास्ते में रोककर हमला करने का आरोप
बताया जा रहा है कि सुनील दास किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि अशोक दास, देवाशीष दास, धनकेश्वर दास समेत अन्य लोगों ने लोहे की रॉड और चाकू से उन पर हमला कर दिया। हमले में सुनील दास गंभीर रूप से घायल हो गए।

बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों पर भी वार
शोर सुनकर जब परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया गया। इस दौरान गांव के मुखिया हरिचरण दास के चेहरे पर रॉड और चाकू से वार किया गया, जिससे वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनके पुत्र अनुज कुमार दास के गले पर भी चाकू से हमला किया गया। घटना में दो महिलाओं समेत कुल छह लोग घायल हुए हैं।

अस्पताल में चल रहा इलाज
सभी घायलों को इलाज के लिए धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मुखिया की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच
घटना की सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी अजय भारती ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर विवाद हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !