Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-30

Dhanbad News: तेज रफ्तार वाहन ने तोड़े बिजली के दो खंभे, इलाके में अफरातफरी

Dhanbad News: झरिया के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी 2 नंबर में एक अनियंत्रित वाहन ने सड़क किनारे लगे बिजली के दो खंभों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस टक्कर से इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने से इलाके में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे कई घरों में बिजली के उपकरण जैसे पंखा, टीवी और फ्रिज जल गए अचानक हुई इस घटना से लोग दहशत में आ गए। 
अवैध कोयला परिवहन को ठहराया दोषी 
स्थानीय लोगों ने इस घटना के लिए अवैध कोयला परिवहन को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि इस मार्ग से रोजाना भारी वाहन तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिससे अक्सर हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने बताया कि इस संबंध में कई बार स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। घटना के बाद लोगों में काफी आक्रोश है और वे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !