Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-01-08

Dhanbad News: जयराम महतो का सांसद ढुल्लू महतो पर बड़ा आरोप, 40 हजार करोड़ की बेनामी संपत्ति का दावा

Dhanbad News: बोकारो के बीएसटी थाना में दर्ज एक मामले में न्यायालय में हाजिर होने पहुंचे डुमरी विधायक और झारखंड लोकक्षेत्र महासभा (JLKM) के प्रमुख जयराम महतो ने सांसद ढुल्लू महतो पर गंभीर आरोप लगाए. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने सांसद पर तीखा हमला बोलते हुए बेनामी संपत्ति को लेकर बड़ा दावा किया.

40 हजार करोड़ रूपये की बेनामी संपत्ति
जयराम महतो ने कहा कि सांसद ढुल्लू महतो के नाम करीब 40 हजार करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति जुड़ी हुई है.इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है, जिस पर कोर्ट ने राज्य सरकार को सख्त जांच के आदेश दिए है.

उन्होंने बताया कि अगर सांसद 80 साल तक भी जिएं, तो बचे हुए 30 वर्षों में भी इतनी बड़ी रकम खर्च नहीं कर सकते.जयराम महतो के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति रोजाना 5 लाख रुपये भी खर्च करे, तब भी पूरी रकम खत्म करने में करीब 2 हजार साल लग जाएंगे.

बेनामी संपत्तियों की गहन जांच की मांग 
जयराम महतो ने बेनामी संपत्तियों की गहन जांच की मांग करते हुए सांसद के तीन कथित पार्टनरों के नाम भी गिनाए और उनसे जुड़ी सभी संपत्तियों की जांच कराने की बात कही. उन्होंने खुद को एक रिसर्चर बताते हुए कहा कि वह हमेशा तथ्यों के आधार पर ही बोलते हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि एक रिसर्चर को निशाना बनाना सांसद की बड़ी गलती है और सच्चाई सामने लाने के लिए वह पीछे नहीं हटेंगे.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !