Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Dhanbad News: कतरास में मैजिक और टेंपो की सीधी भिडंत, दोनों चालक घायल

Dhanbad News: कतरास के गोशाला पुल के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में टाटा मैजिक और टेंपो की आमने सामने टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों चालक घायल हो गए, जबकि कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा.
गोशाला पुल के पास अचानक हुई भिडंत
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक टाटा मैजिक धनबाद की ओर से आ रही थी, जबकि टेंपो लिलोरी मंदिर मुख्य द्वार की तरफ से काको मोड़ की ओर जा रहा था. गोशाला पुल के समीप दोनों वाहन आमने सामने आ गए और तेज टक्कर हो गई. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घायलों की मदद में लग गए.


चालक ने बताया कैसे हुआ हादसा
मैजिक चालक अनिल यादव ने बताया कि वह अपनी लेन में रांची की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे टेंपो से उनकी गाड़ी टकरा गई. दुर्घटना में दोनों चालकों को चोटें आई हैं. हालांकि समय रहते स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू कर दिया.


पुलिस ने संभाला मोर्चा, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही कतरास थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया, जिससे लंबा जाम लगने की स्थिति नहीं बनी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !