Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-09

Deoghar News : ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार

Deoghar News : जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 13 पुड़िया ब्राउन शुगर (करीब 2.41 ग्राम) और एक पिकअप वाहन (JH15V7677) जब्त किया है।


पुलिस को बुधवार रात करीब 10 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि मोहनपुर की ओर से एक पिकअप वाहन में सवार दो व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर देवघर के दूधकोठी (धर्म कांटा) की ओर आ रहे हैं। सूचना के अनुसार दोनों आरोपी देवघर शहर और रिखिया थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की बिक्री करते थे।

गुप्त सूचना पर घेराबंदी, दोनों आरोपियों से मिली ब्राउन शुगर

सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने देवघर–दुमका मुख्य सड़क पर दूधकोठी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में चालक महानन्द यादव के पास से 7 पुड़िया और वाहन की अगली सीट पर बैठे चन्दन कुमार मंडल के पास से 6 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने कुल 13 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !