Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-03-26

Deoghar Fire Incident: देवीपुर के बूढ़ेई चौक पर दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर खाक

Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ेई चौक पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही पलों में पूरी दुकान उसकी चपेट में आ गई। धुएं और लपटों को देख आसपास के लोग घबरा गए और मौके पर भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों ने किया बुझाने का प्रयास
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की। पानी और अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उनकी कोशिश नाकाम साबित हुई।  

दमकल की टीम ने संभाली स्थिति
जब आग पर काबू में भी हुआ उसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित किया गया। तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो चुका था।

भारी नुकसान की आशंका, कारण स्पष्ट नहीं
इस अगलगी की घटना में आर्थिक रूप से भारी क्षति होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने की असली वजह अभी तक सामने नहीं आ सकी है।

जांच में जुटी पुलिस
देवीपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण से लगी, या फिर इसके पीछे कोई साजिश है। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !