Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-30

Current News : ICSE-ISC Result 2026 जारी, लाखों छात्रों का इंतजार खत्म

Current News : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ने ICSE 10वीं और ISC 12वी की परीक्षा 2026 के परिणाम आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। सुबह 11 बजे जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली और वेबसाइट पर भारी संख्या में लॉगिन शुरू हो गया।


वेबसाइट, DigiLocker और UMANG ऐप पर उपलब्ध मार्कशीट


बोर्ड के अनुसार छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपना UID और Index Number दर्ज करना आवश्यक है।

अगर वेबसाइट स्लो हो या क्रैश हो जाए, तो छात्र SMS सेवा का भी सहारा ले सकते हैं। बोर्ड ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें और किसी भी अफवाह या फर्जी जानकारी से बचें।

इस वर्ष परीक्षा में शामिल छात्रों के लिए यह परिणाम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी के आधार पर उनके आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा तय होगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !