Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-08-31

Chatra Crime News: शहादत चौक पर हुई फायरिंग मामले में दो गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Chatra: चतरा के सदर थाना क्षेत्र के बिंड मोहल्ला स्थित शहादत चौक पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, दोनों इस मामले में शामिल थे. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शहादत चौक निवासी मो. अकबर उर्फ रोहित और मो. समीर कुरैशी के रूप में हुई है. पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ पहले से भी सदर थाना में कई मामले दर्ज हैं. पुलिस ने दोनों के पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके अलावा एक चाकू, पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं.

16 अगस्त को हुई थी गोलीबारी
पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त को शहादत चौक पर फायरिंग हुई थी. गोली लगने से मो. शहजाद कुरैशी घायल हो गया था. घटना के बाद सदर थाना में कांड संख्या 346/26 दर्ज किया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी.

हजारीबाग जाने की फिराक में थे
जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि फायरिंग के आरोपी चतरा से कुल्लू मोड़ के रास्ते हजारीबाग जाने वाले हैं. सूचना में यह भी बताया गया कि एक आरोपी के पास हथियार मौजूद है. इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ने के लिए टीम तैयार की.

कुल्लू मोड़ पर घेराबंदी कर पकड़ा
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. पुलिस टीम ने कुल्लू मोड़ के पास घेराबंदी की. इसी दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया. तलाशी लेने पर उनके पास से हथियार और अन्य सामान बरामद हुआ.

पुराने मामलों की भी जांच
पुलिस अब बरामद देशी कट्टा और कारतूस के बारे में जानकारी जुटा रही है. यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आया और फायरिंग की घटना में इसका इस्तेमाल हुआ था या नहीं. दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. पुलिस फायरिंग की वजह और घटना में दोनों की भूमिका से जुड़े अन्य बिंदुओं पर भी पूछताछ कर रही है. एसपी अनिमेष नैथानी ने सोमवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिरफ्तारी  और बरामदगी की जानकारी दी.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !