Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-21

Chatra Crime News: चतरा में 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Chatra: चतरा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक स्कॉर्पियो वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि वशिष्टनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कॉर्पियो से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के उद्देश्य से जा रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

घेराबंदी कर वाहन को रोका
गठित टीम ने ग्राम पैनीकला के आगे हरदाही-कौलेश्वरी मार्ग पर निगरानी शुरू की। इसी दौरान दंतार की ओर से आ रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो (JH05CC-9996) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार कमलेश कुमार, निवासी राजगुरूआ, थाना वशिष्टनगर, जिला चतरा के पास से 277 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद ब्राउन शुगर के अलावा एक ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन और स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया है। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद ब्राउन शुगर कहां से लाई गई थी और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में की जानी थी। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में पु०अ०नि० शम्मी अंसारी (एनडीपीएस थाना, चतरा), स०अ०नि० छोटन राम (वशिष्टनगर थाना) तथा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !