Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-05-17

Chatra Crime News: चतरा में अवैध अफीम के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Chatra: चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध अफीम के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति थैले में अफीम लेकर ग्राम जपुआ स्थित चतरा-हजारीबाग मुख्य सड़क से बस पकड़कर हजारीबाग जाने की तैयारी में है।

एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित हुई छापेमारी टीम
सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया नागरगोजे शुभम भउसाहेब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जपुआ गांव के पास मुख्य मार्ग पर निगरानी शुरू की।

पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी
छापेमारी के दौरान पुलिस ने सड़क किनारे थैला लिए एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में खड़ा देखा। पुलिस बल को अपनी ओर आते देख वह सड़क छोड़कर झाड़ियों की तरफ भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मोबाइल बरामद
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान रामचरण दांगी उर्फ रामचंद्र दांगी के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से वीवो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया गया। 
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !