Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-10

Chaibasa News: फरार आरोपी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, बड़ाजामदा में मकान पर चला बुलडोजर

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा क्षेत्र में प्रशासन ने एक फरार आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके मकान को जमींदोज कर दिया। ओडिशा सीमा से सटे नाल्दा हीराकुद कॉलोनी के वार्ड संख्या-1 में यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।

लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था आरोपी
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई का सामना करने वाला आरोपी एमडी रोहित, मोहम्मद नसीम का पुत्र है। उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज हैं। बताया जा रहा हैं कि वह काफी समय से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए सबसे पहले आरोपी की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद बुलडोजर की मदद से उसके मकान को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरी कार्रवाई न्यायालय के आदेश और विधिक प्रावधानों के तहत की गई।

पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम रही मौजूद
ऑपरेशन के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही थी। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। अधिकारियों ने कहा कि कानून से भागने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि फरार आरोपियों और अपराध में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में किसी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।

लोगों की जुटी भीड़, दिनभर होती रही चर्चा
मकान तोड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। कार्रवाई को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा रही और पूरे क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस का मानना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों के बीच कानून का भय बढ़ेगा और अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !