Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-04-21

Chaibasa News: गितिलिपी मोड़ पर SP की घेराबंदी, बुलेट सवार मोबाइल चोरों का भंडाफोड़

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुफस्सिल थाना क्षेत्र से बुलेट सवार तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमित रेनू को मिली गुप्त सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपियों के पास से चोरी के 7 मोबाइल और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद हुई।


गितिलिपी मोड़ से दबोचे गए आरोपी

सूचना मिली थी कि तीन युवक बुलेट पर सवार होकर इलाके में घूम रहे हैं और रात में घरों में घुसकर मोबाइल चोरी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने गितिलिपी मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अमन निषाद, सुरेन्द्र सुण्डी और हिमांशु पिंगुवा के रूप में हुई।


रात में घरों में घुसकर करते थे वारदात, कबूल किया जुर्म

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने हाल ही में झींकपानी थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर और इचापुर गांव में रात के समय घरों में घुसकर मोबाइल चोरी की थी। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


आपराधिक इतिहास खंगाल रही पुलिस

एसडीपीओ बाहमन टुटी ने बताया कि मुख्य आरोपी अमन निषाद हाल ही में जेल से छूटा था और उसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के मोबाइल खरीदने वालों की तलाश में जुटी है। बरामद मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !