Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-07-13

Bokaro News : दिनदहाड़े गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बाइक सवार बदमाश

Bokaro News : बोकारो जिले के सिटी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, सेक्टर-2सी, स्ट्रीट-9 स्थित आवास संख्या 1-011 के निवासी शैलेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव रविवार दोपहर करीब 2:18 बजे अपने घर से निकलकर सड़क पर टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।


सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें वारदात कैद होने की पुष्टि हुई है।


सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई बाइक की पहचान कर ली गई है। शहर के विभिन्न मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !